बीएसए कार्यालय में पूर्व विधायक उमेश मलिक का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

अध्यापिका की समस्या को लेकर पहुंचे थे कार्यालय, बीएसए पर खराब मानसिकता से काम करने का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में गुरुवार को उस समय प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई, जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक उमेश मलिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचे और एक छात्रा से जुड़ी समस्या को लेकर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। बीएसए कार्यालय में हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला तूल पकड़ गया और सियासी रंग ले लिया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एवं बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि रह चुके उमेश मलिक गुरुवार को सरकुलर रोड स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एक अध्यापिका से जुड़े प्रकरण को लेकर बीएसए संदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुली नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के सामने ही पूर्व विधायक ने तीखे शब्दों में अपनी बात रखी। बताया जा रहा है कि मामला एक सहायक अध्यापिका के शैक्षणिक एवं विभागीय दस्तावेजों से जुड़ा है। आरोप है कि आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र की विभागीय रिपोर्ट पर बीएसए द्वारा काउंटर साइन न किए जाने के कारण छात्रा का प्रधानाध्यापक पद पर समायोजन अटका हुआ है। इस कारण वह पिछले दो महीनों से लगातार बीएसए कार्यालय और स्कूल के चक्कर काट रही थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी राहत

बीएसए कार्यालय में हुए घटनाक्रम का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पूर्व विधायक उमेश मलिक बीएसए संदीप कुमार पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे यह कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं कि यदि छात्रा का काम शीघ्र नहीं हुआ, तो वे इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके इस आक्रामक तेवर से कार्यालय में मौजूद कर्मचारी असहज नजर आए। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि छात्रा को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उनका कहना है कि छात्रा लखनऊ में काउंसलिंग प्रक्रिया में चयनित हो चुकी है, इसके बावजूद जिला स्तर पर अनुमोदन न मिलने के कारण उसका आदेश जारी नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पांच दुकानों पर छापा, घेवर, बर्फी, खोया सहित आठ नमूने भरे

घटना के बाद जाट कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक उमेश मलिक ने पूरे प्रकरण का विस्तार से खुलासा किया। उन्होंने बताया कि संबंधित अध्यापिका ककरौली की रहने वाली है और उसकी शादी तेवड़ा गांव में हुई है। वर्ष 2012 से वह न्यू आर्य पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मोरना में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रही और बाद में प्रधानाध्यापक के रूप में भी सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि हाल ही में लखनऊ में सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक पद पर समायोजन के लिए काउंसलिंग हुई थी, जिसमें इस अध्यापिका का भी चयन हुआ। लखनऊ से निर्देश मिले थे कि जनपद स्तर पर शिक्षा विभाग से आवश्यक कार्यवाही पूरी कराकर दस्तावेज जमा कराने होंगे, जिसके बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और जिम

पूर्व विधायक का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र की रिपोर्ट तैयार कर एबीएसए को भेज दी गई थी, लेकिन उस पर बीएसए को काउंटर साइन करना था, जिसे उन्होंने यह कहकर रोक दिया कि इसके लिए कोई गाइडलाइन नहीं है। उमेश मलिक ने बीएसए संदीप कुमार पर खराब मानसिकता के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में चयन होने और योग्यता होने के बावजूद छात्रा का भविष्य अटकाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अध्यापिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चयनित अकेली अध्यापिका है, इसके बावजूद उसके साथ अन्याय हो रहा है। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वह इस पूरे प्रकरण को शासन और मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर की 10 निकायों में 34 सभासद नामित, भाजपा का दबदबा और मजबूत

मुजफ्फरनगर व खतौली में 5-5, आठ नगर पंचायतों में 3-3 सभासदों का मनोनयन, चेयमरैन मीनाक्षी स्वरूप के पालिका बोर्ड में भाजपा की स्थिति हुई और सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नगरीय निकायों में राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक लंबे इंतजार के बाद निकायों में सत्ता पक्ष के कोटे से राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन को मंजूरी प्रदान कर दी गई। जनपद मुजफ्फरनगर की दो नगरपालिकाओं सहित कुल 10 निकायों में 34 सभासदों की नियुक्ति से जहां इन निकायों में बोर्ड का आकार बढ़ा है, वहीं इन सदनों के संख्याबल में भाजपा का प्रभाव भी और मजबूत हुआ है।

Read More »

26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, पुलिस लाइन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,

Read More »