धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह

मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी यह कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन रियल टाइम खतौनी में नाम और अंश निर्धारण से जुड़ी त्रुटियों के कारण कई किसान इस प्रक्रिया से बाहर रह गए हैं। राजस्व अभिलेखों में हुई इन गलतियों के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चरथावल क्षेत्र को दी विकास की सौगात

पत्र में बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री न होने की स्थिति में किसानों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित होने की आशंका है। इसके अलावा खतौनी में नाम अथवा अंश की त्रुटि के कारण किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। किसान नेता ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में यह निर्णय लिया गया है कि 1 जून से जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। ऐसे में वे किसान विशेष रूप से चिंतित हैं जिनकी फार्मर रजिस्ट्री राजस्व विभाग की रिकॉर्ड संबंधी त्रुटियों के कारण अब तक नहीं बन सकी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसान पिछले करीब दो वर्षों से अपनी खतौनी में नाम और अंश से जुड़ी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग की धीमी कार्यप्रणाली के कारण समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हो पा रहा है। विभागीय त्रुटियों का सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है, जिससे वे कृषि निवेश, बैंक ऋण और सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी फसल चक्र में इसका सीधा असर कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी और तहसील बंदी से हलकान हुए लोग

किसान नेता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि प्रत्येक गांव में विशेष राजस्व चौपाल आयोजित कर खतौनी में नाम और अंश निर्धारण से जुड़ी त्रुटियों को अभियान चलाकर अधिकतम एक माह के भीतर ठीक कराया जाए, ताकि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री समय पर पूरी हो सके और वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें।

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  विकास में अड़चनः दबंगों ने रामपुरी में रुकवा दिया सड़क निर्माण बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »