Muzaffarnagar: शहर में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराज

मीडिया की शिकायत पर लिया गंभीर संज्ञान, डीएम को जांच के आदेश, मांगी रिपोर्ट

नगरपालिका के निरीक्षण के दौरान उठा जनहित का मुद्दा, ईओ को दिए तत्काल समाधान कराए जाने के निर्देश

 

मुजफ्फरनगर। शहर की विभिन्न कालोनियों में दूषित एवं गंदे जल की आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने नगर पालिका के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर ही पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को समस्याक ा तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए और डीएम को निगरानी के लिए कहा। मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि दूषित जल नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीज

शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचने के बाद तहसील सदर के निरीक्षण के उपरांत निर्धारित समय से पूर्व ही मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने नगर पालिका के जलकल विभाग, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा, पथ प्रकाश विभाग, कर विभाग तथा लेखा विभाग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संपत्तियों के नामांतरण की स्थिति की जानकारी ली तथा पत्रावलियों के रख-रखाव की व्यवस्था को परखा। पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित नलकूपों की स्वचालित प्रणाली का अवलोकन करते हुए व्यवस्था को सराहा।

पालिका सभागार को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बताते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना की। निर्माण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की प्रगति भी देखी गई। कनिष्ठ अभियंता द्वारा कार्यों से संबंधित दृश्य प्रस्तुति दिखाई गई। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष कार्यालय और अधिशासी अधिकारी कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौरा

निरीक्षण के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में जब उनको जानकारी मिली कि शहर की कुछ कालोनियों में काफी दिनों से दूषित और गंदा पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है तो वो अचानक गंभीर हो गए। उन्होंने इन शिकायतों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत की जाए। साथ ही पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान हेतु विशेष दल गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया याद

उन्होंने यह भी कहा कि समस्या के समाधान के लिए कार्य पूर्ण होने के बाद विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। मंडलायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दूषित जल की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जांच में यदि लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रहीं। अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा और रविकांत शर्मा के साथ मंडलायुक्त का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र सिंह, सभासद शोभित गुप्ता, वाल्मीकि समाज के नेता मदनलाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौरापश्चिम बंगाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »