दिव्यांशु जटराणा हत्याकांडः रालोद ने मुख्यमंत्री धामी से की सख्त कार्रवाई की मांग

देहरादून पहुंचकर रालोद सांसद चंदन चौहान ने उठाई आवाज, पीड़ित परिवार को सहायता और छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस निर्णय की अपील

मुजफ्फरनगर। देहरादून में एक छात्र की हत्या के मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। इस घटना को लेकर न्याय की मांग अब तेज हो गई है, और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवाज बुलंद हो रही है। देहरादून स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय में बी.टेक के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने सक्रियता दिखाते हुए न्याय की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर नहीं करायाः 11 दिसंबर के बाद भी आप जुड़वा सकते हैं अपनी वोट

दिव्यांशु जटराणा मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई का निवासी था। जानकारी के अनुसार, कॉलेज के ही कुछ छात्रों के साथ हुए विवाद के बाद उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: शहर में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर मंडलायुक्त नाराज

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने रालोद सांसद चंदन चौहान को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। रालोद युवा विंग के अध्यक्ष सांसद चंदन का कहना है कि यह केवल एक छात्र की हत्या का मामला नहीं, बल्कि उत्तराखंड में छात्र सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिस पर तत्काल और प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

Also Read This

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद महावीर भगवान की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरे, श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार और एमबीडी चौक होते

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »

खतौली में लेखपाल पर गिरी गाज: एसडीएम ने किया सस्पेंड, अवैध कब्जे में लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरनगर। खतौली के रतनपुरी क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल कुलदीप कुमार को कार्य में लापरवाही और अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। खतौली एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई नायब तहसीलदार खतौली और राजस्व निरीक्षक मंसूरपुर की आख्या के आधार पर की। एसडीएम के अनुसार, कुलदीप कुमार अनुशासनहीन और लापरवाह कर्मचारी हैं तथा क्षेत्र में निवास भी नहीं कर रहे थे। लेखपाल कुलदीप कुमार सस्पेंड: क्या है पूरा मामला आरोप है कि ग्राम रतनपुरी की भूमि खसरा संख्या 616म जो नवीन परती भूमि है, उसके एक हिस्से पर धर्मवती पत्नी भीम सिंह निवासी रतनपुरी द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान में

Read More »

मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम खेडी तगान में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्तियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंडमंसूरपुर मारपीट मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस के अनुसार, वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देशन

Read More »