दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर ‘एसिड अटैक’ का मामला निकला फर्जी, पिता ने रची थी साजिश

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर कथित एसिड अटैक का मामला पूरी तरह झूठा निकला है। पुलिस जांच में पता चला कि यह पूरी घटना छात्रा और उसके पिता अकील खान की साजिश थी, ताकि तीन युवकों जितेंद्र, ईशान और अरमान को झूठे केस में फंसाया जा सके। पुलिस ने अकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि उसने खुद अपनी बेटी के साथ टॉयलेट क्लीनर फेंका था, जिसे एसिड अटैक का रूप देने की कोशिश की गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि इस्तेमाल किया गया पदार्थ ज्वलनशील जरूर था, लेकिन एसिड नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंक

छात्रा ने पहले दावा किया था कि 26 अक्टूबर की सुबह जब वह कॉलेज जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर तेजाब फेंका और फरार हो गए। उसने कहा था कि जितेंद्र नाम का युवक काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन किसी भी बाइक सवार के सबूत नहीं मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि कथित हमले के वक्त जितेंद्र करोलबाग में अपनी पत्नी के साथ था। उसकी लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज ने यह साबित कर दिया कि वह घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं था। वहीं, घटनास्थल से कोई एसिड की बोतल या निशान भी नहीं मिला। लड़की का बैग और कपड़े जब्त किए गए, जिन पर भी कोई एसिड के चिन्ह नहीं पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय सेना सोशल मीडिया नीति: जवान अब इंस्टाग्राम पर न कमेंट करेंगे, न पोस्ट डाल सकेंगे

मामले की गहराई से पड़ताल में सामने आया कि छात्रा के पिता अकील खान पर पहले से ही जितेंद्र की पत्नी ने रेप का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि अकील की फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था और उसके निजी फोटो खींचे गए थे।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

इसके अलावा, आरोपी युवकों की लोकेशन आगरा में मिली थी, जिसकी पुष्टि उनकी मां ने भी की। तीनों परिवारों के बीच पहले से मंगोलपुरी की एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। युवकों की मां शबनम ने पुलिस को बताया कि 2018 में भी अकील खान ने उन पर एसिड फेंकने का प्रयास किया था। पुलिस अब इस पूरे फर्जी केस में अकील खान के खिलाफ फ्रॉड, झूठी शिकायत और साजिश रचने की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Also Read This

शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार दुबई में

लखनऊ। शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार होने की खबर से निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ा मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर संयुक्त अरब अमीरात में दुबई से राशिद नसीम को हिरासत में लिया गया है। वह शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर हैं और करीब 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी हैं। लखनऊ की विशेष अदालत पहले ही उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर 127.98 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दे चुकी है। 554 मामलों के आधार पर शुरू हुई जांच ईडी ने यह जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 554 मामलों के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि शाइन

Read More »

जिनशासन पर प्रभावना संघ खतौली नई कार्यकारिणी का गठन

खतौली। जिनशासन पर प्रभावना संघ खतौली नई कार्यकारिणी का गठन विधिवत चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। नगर स्थित ध्रुव जैन के कार्यालय पर आयोजित फरवरी माह की मासिक बैठक में शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के बाद नई टीम का चयन संपन्न हुआ। संघ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नियमों के अनुसार यह चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इसे भी पढ़ें:  केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊसर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी कार्यक्रम में संघ के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार का मतभेद सामने नहीं आया। नई कार्यकारिणी में श्री शैंकी

Read More »

गोरखपुर पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्या पर पत्रकारों का आक्रोश

गोरखपुर। गोरखपुर पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्या मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब नाली में पाइप डालकर जल निकासी को लेकर हुए विवाद में पत्रकार अग्निवेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गए। मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप मिली जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय अग्निवेश सिंह गोरखपुर के बांसगांव कस्बे के निवासी थे। शुक्रवार सुबह नाली में पाइप डालकर पानी निकासी को लेकर

Read More »

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, केजरीवाल को लेकर तीखा वार

नई दिल्ली। अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला उस समय तेज हो गया जब दिल्ली की अदालत से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राहत मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लंबा पोस्ट साझा कर भाजपा को ‘कपटजीवी’ और ‘विचारवंशी’ बताया। उन्होंने केजरीवाल को मिली राहत को सत्य की जीत करार देते हुए भाजपा पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। ‘सत्य की जीत’ और भाजपा पर विश्वासघात का आरोप अखिलेश यादव ने लिखा कि आज सत्य और न्याय दोनों केजरीवाल के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप इतना बड़ा नहीं हो सकता जो सच को ढंक सके। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली की

Read More »