श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन

पिता दशरथ की अंत्येष्टि के बाद तीनों माताओं को लेकर भ्राता श्री राम को मनाने चित्रकूट पहुंचे भरत खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटे

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की रामलीला दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला मंचन के क्रम में शनिवार की रात्रि को आठवें दिन स्थानीय कलाकारों ने श्री राम-भरत मिलाप की लीला का मनमोहन और मार्मिक मंचन किया तो दर्शक कलाकारों के भावपूर्ण संवाद के साथ प्रस्तुत अभिनय को देखकर भाव-विभोर हो गए।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के 50वें रामलीला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विनय राणा एडवोकेट एवं दीपक चौधरी एडवोकेट, सुरेश भाटिया के अलावा अन्य विशिष्ट अतिथि मनीष चौधरी, सुरेन्द्र वर्मा, अमन जैन, शुभम जैन वहलाना स्टील नावला परिवार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह और मिष्ठान देकर सम्मान किया गया।
शनिवार की रामलीला मंचन का शुभारंभ अपनी ननिहाल कैकईपुर से भरतलाल और शत्रुघ्न के अयोध्या लौटने से होता है। अयोध्या में राजा दशरथ की मृत्यु होने के कारण चारों ओर शोक छाया है और राम, लक्ष्मण तथा मां सीता के अयोध्या से वन गमन के कारण प्रजा में भी मायूसी का आलम है। महल से लेकर झोपडी तक सभी जगह सूनापन और अंधेरा कायम है। राम, लक्ष्मण व सीता के वनवास व पिता दशरथ के मरण का समाचार पाकर वह बेहद दुखी हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ब्रह्मा बाबा का संदेश विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती देता हैः जयंती बहन

अपनी माता कैकई और दासी मंथरा को खरी खोटी सुनाने के बाद सिंहासन पर बैठने से इंकार कर देते हैं। गुरू वशिष्ठ से कहते हैं कि मुझे अयोध्या का सिंहासन नहीं चाहिए। मेरा कल्याण तो भैया राम की सेवा में है। इसके बाद तीनों माताओं और लाव लश्कर लेकर व्याकुल भरत अपने अनुज शत्रुघ्न के साथ श्रीराम को मनाने के लिए चित्रकूट पहुंचते हैं। यहां गंगा किनारे का दर्शन होता है। जहां पर राम सीता व लक्ष्मण के साथ विराजमान हैं। उनके पास एक भील आता है और भरत के सेना के साथ आने की जानकारी देता है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली विधायक ने ग्राम पंचायत पाल में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की उठाई मांग

लक्ष्मण को संशय होता है कि शायद वो यु( के लिए आ रहे हैं और वो उत्तेजित हो जाते हैं, राम उन्हें समझाते हैं। इस बीच भरत पहुंचते हैं और भगवान श्रीराम को देखते ही उनसे लिपट जाते हैं। रोने लगते हैं। आग्रह करते हैं कि अयोध्या लौट चले। राम-भरत मिलाप के इस मार्मिक दृश्य को देखकर सभी की आंखें भर आती हैं। राम के इंकार के बाद गुरू वशिष्ठ कहते हैं कि आप अपनी चरणपादुका भरत को सौंप दें, जिन्हें राजगद्दी पर रखकर भरतलाल राज करेंगे। भरत श्रीराम की चरणपादुका माथे पर लगाते हैं, और शीश पर खड़ाऊं आंखों में पानी लेकर अयोध्या लौट चलते हैं। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  बेहडा सादात में बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चौधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  खतौली विधायक ने ग्राम पंचायत पाल में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की उठाई मांग बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »