मंत्री कपिल देव की बात का सीएम योगी ने रखा मान, वाल्मीकि जयंती पर सरकारी छुट्टी

मंत्री कपिल ने कहा- प्रदेश के सभी देवालयों में अब शुरू होगा श्रीरामायण अखंड पाठ, यह कदम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक मजबूत पहल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति और सांस्कृतिक चेतना में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राजकीय अवकाश घोषित कर समाज के हर वर्ग को उनके आदर्शों और शिक्षाओं से जोड़ने की दिशा में एक प्रशंसनीय पहल की है। इस निर्णय का स्वागत न केवल धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है, बल्कि इसे एक समावेशी और प्रेरणात्मक निर्णय के रूप में भी देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करना एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम है। मंत्री कपिल देव ने इस निर्णय को महर्षि वाल्मीकि जी के अमर योगदान को भाजपा सरकार की एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि बताया और कहा कि इससे समाज के सभी वर्गों को उनके आदर्शों, जीवन मूल्य और साहित्यिक धरोहर से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किये जाने के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी देवालयों में श्रीरामायण का अखंड पाठ कराने का निर्देश देना भी धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्री कपिल देव ने यह भी बताया कि वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे संपर्क कर इस मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। समाज की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री को 21 सितम्बर को औपचारिक पत्र भेजकर यह आग्रह किया था कि इस विषय पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी बात का मान रखते हुए घोषणा कर समाज को भी हर्षित किया है। आज यह देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारी सामूहिक भावनाएं साकार हो चुकी हैं। मैं इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ और समस्त वाल्मीकि समाज को बधाई देता हूँ। कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के वाल्मीकि समाज में हर्ष और गर्व की लहर है। राजकीय अवकाश की यह घोषणा एक ओर जहां महर्षि वाल्मीकि के प्रति सम्मान व्यक्त करती है, वहीं दूसरी ओर समाज को उनके नैतिक मूल्यों, साहित्यिक योगदान और धर्मग्रंथों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करती है। सरकार का यह कदम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक मजबूत पहल है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

Also Read This

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी की मुख्य परेड के दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इन मेट्रो स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से निम्न स्टेशनों पर कुछ गेटों से प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित रहेंगे— केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: गेट नंबर 3 और 4 उद्योग भवन: गेट नंबर 1 लाल किला: गेट नंबर 3 और 4 जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4

Read More »

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांटशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »