राष्ट्रीय लोकदल नगर कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

पार्टी के सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए नगर कार्यकारिणी को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने शनिवार को ऑर्किड पैलेस, सहारनपुर अड्डा, रुड़की रोड पर अपनी नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर अहम निर्णय लिए गए, जिसमें बूथ स्तर से अभियान को और मजबूत करने की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान और प्रदेश महासचिव संजय राठी, मोनिका चौधरी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देव

संदीप मलिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान विशेष रूप से उस महान व्यक्तित्व के जन्मदिन से शुरू किया गया है, जिसने भारत को संविधान दिया। उन्होंने नगर कमेटी को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा किया जाए और सदस्यता अभियान को गति दी जाए। हाजी जिया उर रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सबसे पहले अपनी बूथ कमेटी बनानी है और फिर प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सदस्यता दिलानी है। इसके बाद यह अभियान नगर के प्रत्येक वार्ड में निरंतर चलाना होगा। जब हमारी बूथ कमेटी मजबूत होगी, तो पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः"

प्रदेश महासचिव संजय राठी ने पार्टी के नगर पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करें ताकि पार्टी के सच्चे और निष्ठावान सदस्य तैयार किए जा सकें। इस बैठक में नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, नगर महासचिव कपिल सोम, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अवनीश वर्मा, सचिव सचिन वर्मा, मुस्तफा मसूरी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अशरफ, विनय शर्मा, इकराम सलमानी, माजिद प्रधान, रईस अंसारी, साजिद सैफी, चौधरी युधिष्ठिर, और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राहुल शर्मा ने मीटिंग के सफल आयोजन के लिए हाजी जिया उर रहमान और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और सदस्यता अभियान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर को दी स्वच्छ हवा की सौगात

Also Read This

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के

Read More »