आबकारी निरीक्षक ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

बुढ़ाना के टेलर्स से पुत्र को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये हड़पे, छह वर्ष बाद पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर किया गया था धोखा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में स्वास्थ्य विभाग में पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक टेलर्स से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आबकारी विभाग में तैनात एक निरीक्षक और उसके पिता ने मिलकर युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र थमाया तथा वर्षों तक उसे धमकाकर चुप रखा। बुढ़ाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला उत्तरी भटवाड़ा निवासी प्रवीण कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल को जांच के निर्देश दिए। जांच के उपरांत बुढ़ाना कोतवाली में आरोपी आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा और उसके पिता देव शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित प्रवीण ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश कस्बा बुढ़ाना के सैनी बाजार में ‘वंदना टेलर्स’ नाम से कपड़े सिलाई का कार्य करते हैं। मनोज शर्मा और उसके पिता देव शर्मा बरसों से उनकी दुकान पर नियमित रूप से आते-जाते थे, और अपने कपड़े सिलवाने का काम करते थे, जिससे पारिवारिक संबंध बन गए थे।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

आरोप है कि मनोज शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में बीएचडब्ल्यू ;बेसिक हेल्थ वर्करद्ध के रिक्त पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले दो-तीन किस्तों में आठ लाख रुपये की मांग की गई। विश्वास में आकर प्रवीण के पिता ने छह लाख रुपये एकमुश्त और दो लाख रुपये जॉइनिंग लेटर मिलने के बाद दे दिए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बरेली स्वास्थ्य विभाग से जारी बताया गया बीएचडब्ल्यू पद का नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराया। बाद में जांच में दोनों दस्तावेज फर्जी निकले। छह वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही धनराशि वापस की गई। प्रवीण कुमार का कहना है कि जब भी वह अपने पैसे वापस मांगने जाता, तो आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने और आबकारी विभाग के जरिए जेल भिजवाने की धमकी देते थे। भय और दबाव के कारण वह लंबे समय तक चुप रहा।

शिकायत में उल्लेख है कि आठ लाख रुपये नानू पुत्र मदन और धर्मपाल पुत्र रहतू निवासी बुढ़ाना के समक्ष दिए गए थे। अब पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि प्रवीण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक देहात के आदेश पर बुढ़ाना कोतवाली में आरोपी आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की सत्यता, धनराशि के लेन-देन और संबंधित विभागीय अभिलेखों की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। छह वर्ष पुराने इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

इसे भी पढ़ें:  ईद की रात अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन भाइयों सहित चार गिरफ्तार

Also Read This

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांगपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »