मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा से जबरन बुर्का पहनवाने का आरोप, 5 छात्राओं पर FIR

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग हिंदू छात्रा के साथ कथित तौर पर जबरन बुर्का पहनवाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच नाबालिग छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि कोचिंग से लौटते समय छात्रा को सड़क पर घेरकर उसके बैग से बुर्का निकालकर पहनाया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। यह घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है, जबकि मामले में 22 जनवरी को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी पीड़ित युवक ने सरकार से मांगी मौत

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी छात्राएं एक ही स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्राएं हैं और उनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी छात्राएं साथ-साथ स्कूल और कोचिंग जाया करती थीं। मामला बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले का है। पीड़िता चौधरी समाज से बताई जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि छात्रा पहले 11वीं कक्षा से ही इन सहेलियों के संपर्क में थी और धीरे-धीरे उसके व्यवहार में बदलाव देखा जाने लगा।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन को बार-बार इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उकसाया गया। शिकायत के मुताबिक, छात्रा से कहा गया कि धर्म बदलने से उसकी किस्मत बदल जाएगी और वह अधिक सुंदर दिखेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धा भाव से मना वीर बाल दिवस

भाई का यह भी कहना है कि इस दौरान उसकी बहन घरवालों की बातें अनसुनी करने लगी थी और मानसिक रूप से भ्रमित नजर आ रही थी। घटना की जानकारी सबसे पहले कथित तौर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को हुई थी, जिन्होंने परिवार को सतर्क किया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जो अब जांच का हिस्सा बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी कानूनी और तथ्यात्मक पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी यह आरोपों की जांच का चरण है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »