गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। विज्ञान और तकनीक के इस दौर में भी अंधविश्वास किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके से सामने आया है। चंद पैसों की लालच और ईश्वर से मिलने के भ्रम में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही करीबी मित्र की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

जले हुए ऑटो में मिला था शव

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, 14 जनवरी की सुबह ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को एक जले हुए बैटरी ऑटो में पूरी तरह झुलसा हुआ शव मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि यह पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था कि वह पुरुष का है या महिला का। यह मामला पुलिस के लिए पूरी तरह से एक ब्लाइंड मर्डर बन गया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूम

मृतक की हुई पहचान

जांच के दौरान शव की पहचान अंकुर विहार थाना क्षेत्र निवासी नवीन कुमार (35) के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्त उसके छोटे भाई नितिन ने की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया और लगातार जांच शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

शनिवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान पंचलोक गेट (ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र) के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पवन और सागर उर्फ पंडित बताए। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बैटरी ऑटो और गैस सिलेंडर बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

तांत्रिक के अंधविश्वास में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक नवीन उर्फ नंदू एक तांत्रिक के संपर्क में था। आरोपियों के अनुसार, तांत्रिक ने नंदू को यह विश्वास दिलाया था कि यदि वह अमीर बनना और ईश्वर से साक्षात्कार करना चाहता है, तो उसे नरबलि देनी होगी।

शराब के दौरान बढ़ा विवाद, फिर हत्या

आरोपियों ने बताया कि 13 जनवरी की रात तीनों दोस्त एक कमरे में शराब पी रहे थे। इसी दौरान नरबलि को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों को शक होने लगा कि नंदू उन तीनों में से किसी एक को बलि के रूप में चुन सकता है। इसी डर और गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर गैस सिलेंडर से हमला कर नंदू की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लगातार बारिश से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर युवक की मौत

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में तांत्रिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नालाउनका कहना

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद

Read More »