मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआर

गैर सम्प्रदाय के युवक ने अपहरण के बाद सोशल मीडिया आईडी पर लगाई युवती के साथ फोटो, चार दिन से परिजन परेशान

मीरापुर से मेरठ में शिक्षा ग्रहण जाती थी युवती, पे्रम-प्रसंग में युवती के जाने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। अपने घर से मेरठ के एक प्राइवेट मैनेजमेंट कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही युवती अचानक लापता हो गई। पिता ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी पुत्री मेरठ कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद उसका कोई भी पता नहीं चला, न वो वापस घर लौटी और न ही किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर ही उसका कोई पता चल पाया। उसकी तलाश के लिए परिजन कॉलेज पहुंचे, वहां युवती की एक दोस्त ने जानकारी दी कि लापता युवती का फोटो हाल ही में एक गैर सम्प्रदाय के युवक ने अपने साथ अपनी सोशल मीडिया आईडी पर लगाई है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

मीरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा मीरापुर के मौहल्ला तहबलपुरा निवासी दर्शन लाल ने थाने में दी शिकायत में अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसको बरामद करने की गुहार की है। पुलिस के अनुसार थाने में दी गई तहरीर में पिता ने बताया है उसकी पुत्री जोकि बालिग है और मेरठ में आईआईएमटी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही है, वो 20 मार्च को घर से कॉलेज में पढ़ने की बात कहकर गई थी। शाम तक भी युवती वापस घर नहीं लौटी, दिन ढलने के बाद परिजनों को चिंता हुई और फोन पर उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन 21 मार्च को युवती की तलाश शुरू की गई। युवती के पिता अन्य परिजनों के साथ मेरठ आईआईएमटी कॉलेज पहुंचे और युवती की तलाश के लिए पूछताछ की तो वहां मौजूद मिले एक छात्र उस्मान ने बताया कि तन्नू नाम की छात्र उनकी बेटी की अच्छी दोस्त है, वो ही कुछ बता सकती है।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

पिता दर्शन लाल ने कॉलेज में तन्नू को तलाश किया और पूछताछ की तो तन्नू ने बताया कि आज ही जैद पुत्र आस मौहम्मद नामक लड़के ने उनकी पुत्री के साथ अपना फोटो अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की आईडी पर लगाई है। पिता ने पुलिस को बताया कि कॉलेज में अन्य छात्र-छात्राओं से भी बात की गई, सभी लोगों से बात करने पर पता चला कि जैद नामक लड़का उनकी बेटी को कॉलेज से ही बहला-फुसलाकर ले गया है।

इसे भी पढ़ें:  ‘ऑपरेशन सवेरा’ में बड़ी कार्रवाईः 30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार पुलिस से की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के अन्तर्गत मुकदमा कायम करते हुए आरोपी और युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जायेगा। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की भी निगरानी कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Also Read This

मंगलौर पुलिस चौकी लोकार्पण, एसएसपी ने किया उद्घाटन

देवबंद मंगलौर रोड स्थित मंगलौर चौकी में प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार, नवनिर्मित भवन एवं चौकी सौंदर्यीकरण का उद्घाटन 23.03.2026 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण पहल देखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनंदन सिंह ने विधि विधान से फीता काटकर मंगलौर पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सागर जैन, क्षेत्राधिकारी अमितेष सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा तथा चौकी प्रभारी मंगलौर रोड अजब सिंह उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने चौकी स्टाफ की सराहना की। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा

Read More »

बुढ़ाना तहसील में युवक का शव मिलने से सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच सीसीटीवी फुटेज खंगाली, परिजनों में युवक की मौत से मचा कोहराम, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील परिसर में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े सरकारी परिसर में शव मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील परिसर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि सुबह के समय तहसील में आने-जाने वाले लोगों की

Read More »

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद

कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा गया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कोतवाली नगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। 16 फरवरी 2026 को कृष्णापुरी निवासी अक्षत जैन ने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा संख्या 71/2026 दर्ज किया गया। इसे भी पढ़ें:  पंजाब को मदरसों से मददः

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 118 रोगी लाभान्वित

118 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क उपचार परामर्श के साथ दवाईयां वितरित, 36 रोगी मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए चयनित मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 22 मार्च, 2026 को नि:शुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय

Read More »

ईद की रात अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन भाइयों सहित चार गिरफ्तार

आधी रात पुलिस छापे में हुआ खुलासा, नवरात्र में प्रतिबंध के बावजूद घर में हो रहा था कटान शाहपुर के मौहल्ला कस्साबान में 80 किलो मांस, अवैध हथियार और पशु कटान के उपकरण बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नवरात्र के दौरान प्रतिबंध के बावजूद ईद की रात अवैध पशु कटान का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधी रात छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के कस्सावान मोहल्ले में पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब नवरात्र के

Read More »

जमानत पर छूटे गैंगस्टर का आतंक, गवाही से इनकार पर किया हमला

पीडित की पत्नी-बेटे से मारपीट, गांव में घूमकर दे रहा जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र में जमानत पर बाहर आए एक आरोपी पर गवाही से इनकार करने की रंजिश में परिवार पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पहले कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन मामला बढ़ने पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही अभिषेक और उसके पिता राजीव से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप

Read More »