ईद की रात अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन भाइयों सहित चार गिरफ्तार

आधी रात पुलिस छापे में हुआ खुलासा, नवरात्र में प्रतिबंध के बावजूद घर में हो रहा था कटान

शाहपुर के मौहल्ला कस्साबान में 80 किलो मांस, अवैध हथियार और पशु कटान के उपकरण बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नवरात्र के दौरान प्रतिबंध के बावजूद ईद की रात अवैध पशु कटान का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधी रात छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के कस्सावान मोहल्ले में पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब नवरात्र के दौरान मांस बिक्री और पशु वध पर प्रतिबंध लागू है।

शाहपुर पुलिस के अनुसार, ईद उप फितर के दिन देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साकिब नामक व्यक्ति के मकान में पशुओं का कटान किया जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग दीवार फांदकर फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकिब, असद और अनस पुत्रगण नफीस निवासी मौहल्ला कस्साबान शाहपुर और राशिद पुत्र इनाम निवासी मौहल्ला कस्साबान शाहपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अन्य साथियों के साथ मिलकर ईद के मौके पर पशु काटकर मांस बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 80 किलोग्राम भैंस का मांस, कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रस्सी और लकड़ी का गुटका बरामद किया। इसके अलावा एक अवैध 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और दो नाजायज छुरियां भी बरामद हुईं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के खिलाफ सड़क पर उतरे आरडीएफ सप्लायर

पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर मांस के नमूने लिए गए और शेष मांस को नष्ट कराया गया। प्राथमिक जांच में बरामद मांस भैंस का प्रतीत हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पांच भाइयों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें गिरफ्तार किए गए साकिब, अनस, असद और राशिद के अलावा आसिफ व जैद पुत्रगण नफीस, आसिफ पुत्र शीनू और नौशाद पुत्र रफीक निवासीगण मौहल्ला कस्साबान शाहपुर शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ क्रिमिनल एक्ट-7,पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें:  साईं धान फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

इस मामले में एसआई राहुल  तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पशु कटान की घटना से नवरात्र में क्षेत्र में आक्रोश का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल कुमार व अभिषेक चौधरी के अलावा सिपाही पवन चौधरी, किताब सिंह, अश्वनी कुमार और जितेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमाया

Also Read This

हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना

Read More »

सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में संस्कृत भाषा व हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

खतौली बुढ़ाना रोड के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न प्रदेशों की परंपराओं से परिचित कराया गया।कैंप में संस्कृत भाषा के वार्तालाप, दिनचर्या एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल और रोचक ढंग से संस्कृत का ज्ञान दिया गया। अध्यापिका कु. शिखा द्वारा तैयार कराई गई हिमाचली नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की भाषा एवं संस्कृति की जानकारी मिली।प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत में यातायात नियमों एवं शिष्टाचार संबंधी शब्दों का अभ्यास कराया। वहीं धर्मेंद्र मलिक ने संस्कृत

Read More »

खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

खतौली- नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को समर्पित एक नई पहल के तहत ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जीटी रोड स्थित नागर कॉलोनी में शारिक राणा की कोठी के बराबर में खुले इस अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक और प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर व उनके साथियों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इसे भी पढ़ें:  खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणकयह जिम खतौली नगर में अपनी तरह की एक अनूठी

Read More »

सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मेरठ। सरधना के गंज बाजार में खुशी क्राकरी स्टोर नाम से बड़ा शोरूम है। यहां रविवार को आग लग गई। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश कीए फिर दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। इस दौरान बाजार में अफतराफरी का माहौल बना रहा। मेरठ के सरधना स्थित व्यस्ततम गंज बाजार में रविवार को खुशी क्राकरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के गुबार ने बाजार में अफरातफरी का माहौल बना दियाए जिससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए गंज

Read More »