करोड़ों के घर, लाखों की गाड़ियां… लेकिन बारिश ने दिखा दी गुरुग्राम की असली तस्वीर

गुरुग्राम। गगनचुंबी इमारतें, चमचमाते मॉल, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों के फ्लैट… यही तस्वीर है गुरुग्राम की, जिसे लोग अक्सर सपनों का शहर मानते हैं। लेकिन सोमवार को हुई तेज बारिश ने इस शहर की हकीकत सबके सामने खोल दी।

महज़ कुछ घंटों की बारिश के बाद गुरुग्राम पूरी तरह थम सा गया। हाईवे और अंडरपास से लेकर न्यू गुरुग्राम और ओल्ड सिटी तक जगह-जगह पानी भर गया। कई इलाकों में तो 3 फीट तक पानी जमा हो गया। हालत यह रही कि लोग घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे। कई कारें बीच रास्ते में खराब हो गईं और ऑफिस से लौटने वाले कर्मचारियों को रात तक घर पहुंचने में दिक्कत हुई।

इसे भी पढ़ें:  30 रुपये प्रति कुंतल बढ़ा गन्ने का मूल्य- योगी 

यह वही गुरुग्राम है, जहां 2BHK फ्लैट की कीमत करोड़ों में पहुंच चुकी है और कुछ इलाके ऐसे हैं, जिनके रेट दुबई की बुर्ज खलीफा से भी महंगे बताए जाते हैं। अरबों-खरबों के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और बड़े स्टार्टअप्स के ऑफिस वाले इस शहर की चमक बारिश की बूंदों के सामने फीकी पड़ जाती है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से बदलेगी यात्रा

बारिश से बिगड़े हालात देखकर प्रशासन को भी सख्ती बरतनी पड़ी। मंगलवार को स्कूल, कॉलेज और कई दफ्तरों को ऑनलाइन मोड में काम करने का आदेश जारी किया गया।

चमक-दमक के पीछे की यह हकीकत बताती है कि करोड़ों की लाइफस्टाइल के बावजूद गुरुग्राम अभी भी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। यहां रहना और काम करना भले ही एक सपना माना जाता हो, लेकिन बारिश आते ही यह सपना अक्सर ट्रैफिक और पानी में डूब जाता है।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2026 Income Tax: क्या बदला, किसे कितनी राहत? New Act, TDS-TCS और फायदे समझें

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में आग, चालक बाल-बाल बचाप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों

Read More »