पंजाब में बाढ़ का कहर, 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह बाढ़ पिछले कई दशकों में सबसे भयावह मानी जा रही है।

लगातार बढ़ते जलस्तर से करीब 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसलें, पानी में डूब गई हैं। बड़ी संख्या में पशुधन भी प्रभावित हुआ है, जिससे ग्रामीण इलाकों की आजीविका को गहरा नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

राज्य के मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीसी और मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को राहत कार्यों में तेजी लाने और सभी विभागों को छुट्टियों में भी ड्यूटी पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है। पीडब्ल्यूडी, बिजली और जल संसाधन विभाग को सेवाएं बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर करने के लिए कहा गया है। वहीं टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल व लैंडलाइन सेवाएं जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से लव मैरिज और कत्ल... एक साल में ही भर गया मन

सतलुज किनारे गांव जलमग्न

भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी के बाद सतलुज नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। इसके चलते मोगा जिले के संघेड़ा, कंबो खुर्द और सेरेवाला गांव पूरी तरह पानी में घिर गए हैं। जानकारी के मुताबिक, लगभग 250 घर डूब चुके हैं। लोग नावों से जरूरी सामान निकाल रहे हैं और छतों व बांधों पर अपना सामान व पशु सुरक्षित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  1.1 करोड़ के इनामी गणेश उइके समेत छह नक्सली ढेर

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सतलुज के किनारे बसे करीब 30 गांवों की लगभग 6,000 एकड़ फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है।

मोगा प्रशासन ने तीन प्रभावित गांवों के लिए नजदीकी स्कूलों में राहत शिविर बनाए हैं। यहां लोगों को पीने का पानी, दवाइयां और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  India-US Trade Deal: बजट के बाद शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स +3200, निफ्टी +1200स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में एसी ब्लास्ट होने से नौ लोगों की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  1.1 करोड़ के इनामी गणेश उइके समेत छह नक्सली

Read More »