हाईवे पर हुआ हादसाः मंत्री कपिल देव ने दिया इंसानियत का संदेश

दोनों युवक अपनी ताई को खाना देकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी स्कूटी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वे डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की तत्काल सहायता कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व मंत्री कपिल देव का काफिला मेरठ से मुज़फ्फरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मार्ग में उन्होंने देखा कि एक सड़क दुर्घटना के बाद दो स्कूटी सवार युवक डिवाइडर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिरे हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और स्वयं घायल युवकों की मदद के लिए आगे आए। मंत्री कपिल देव ने दोनों घायलों को अपनी निजी कार से एस.डी.एस. ग्लोबल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। घायल युवकों की पहचान अंकुर एवं राजा निवासी सकोती टांडा के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों युवक अपनी ताई को खाना देकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी स्कूटी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वे डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में अंकुर के सिर में गहरी चोट आई थी। मंत्री कपिल देव की तत्परता और मानवीय संवेदना के कारण समय रहते उपचार संभव हो सका। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल अंकुर की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। मंत्री कपिल देव द्वारा दिखाई गई यह मानवीय पहल यह दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि न केवल शासन बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  फांसी पर लटकाकर हमलाः आरोपी राज सिंह को सात साल की सज़ा, 20 हजार रुपये जुर्माना

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग-अब पालिका ने पुलिस से मांगा साथकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज माहेश्वरी जी इन

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »