किशोरी के चेहरे पर डाला केमिकल, लड़कियों से करता था नफरत

नईदिल्ली।  उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सिरफिरे किशोर ने नाबालिग लड़की के चेहरे पर केमिकल डाल दिया। केमिकल डलते ही पीड़िता की आंख, गले और नाक में जलन होने लगी। फौरन उसे बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कई दिनों की जांच के बाद पुलिस आखिर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने एक स्कूल के बाहर 16 साल के नाबालिग की पहचान की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह लड़कियों का नापसंद करता है। इसलिए उसने पीड़िता पर केमिकल डाला। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 24 जनवरी को पीड़िता अपने 10 साल के कजिन को लेने शास्त्री पार्क स्थित एक स्कूल गई थी। वहां अचानक आरोपी पीड़ित पर केमिकल डालकर फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर पीड़िता को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर दिया। पीड़ित लड़की ने इस घटना के लिए किसी पर शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक लड़के को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया। लेकिन चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट की सोशल मीडिया हिस्ट्री से पांच संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की हाइट उसके पहने हुए कपड़ों व दूसरी चीजों का एक खाका तैयार किया। बाद में आसपास के स्कूलों पर नजर रखना शुरू किया। वहां एक स्कूल के बाहर आरोपी की पहचान हो गई। बाद में उसे दबोच लिया गया। लड़के ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार ली। उसने बताया कि काास्टिक पाउडर को पानी में घोलकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:  घर में AC फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत... बेटे की हालत गंभीर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पिता ने चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर की खुदकुशीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »