एम्स की ओटी में डॉक्टर की गंदी हरकतः महिला तकनीशियन बोलीं- चिकित्सक ने मुझे बार-बार छुआ, साथ ही की अश्लील हरकत

एम्स बिलासपुर में एक वरिष्ठ डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर (ओटी) तकनीशियन से छेड़छाड़ कर दी। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को एम्स से निकाल दिया गया है। वहीं, शिकायत मिलने पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ महिला पुलिस थाना में भी मामला दर्ज किया गया है। ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन के पद पर तैनात युवती ने मामले की शिकायत पहले एम्स के कार्यकारी निदेशक को दी। शिकायत पर युवती ने बताया है कि एक दिन वह ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर रेजिडेंट ने उसे गंदी नीयत से बार-बार छुआ। साथ ही अश्लील हरकत की।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर पर सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई, CCTV से खुलासा

जानकारी मिली है कि तकनीशियन की शिकायत मिलने पर एम्स प्रबंधन की ओर से आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे एम्स छोड़ने को कहा गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी डॉक्टर एम्स छोड़ चुका है। बताते चलें कि जब भी ऐसे संस्थानों में इस तरह की घटनाएं घटित होती है तो आरोपी के प्रेक्टिस प्रमाण पत्र पर एम्स छोड़ने का कारण लिखा जाता है। इसके चलते आरोपी को अन्य संस्थानों में भी नियुक्ति मिलने पर संशय रहता है।

इसे भी पढ़ें:  एयर स्ट्राइक का उड़ानों पर असर- श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद

 

उधर, मामले की शिकायत महिला थाना बिलासपुर में वीरवार को पहुंची। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि एम्स बिलासपुर में आए दिन विवाद खड़े होते रहते हैं। पिछले माह एमबीबीएस के एक प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब यह नया विवाद शुरू हो गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  केजरीवाल को लेकर विपक्ष एकजुट, 31 मार्च को महा रैली, कांग्रेस बोली- देश के लोकतंत्र पर हमला

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  किशोरी के चेहरे पर डाला केमिकल, लड़कियों से करता था नफरतसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »