ऑपरेशन सिंदूर- पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, भारत ने 24 मिसाइलें दागीं

दिल्ली। भारत ने बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद पर एयर स्ट्राइक की। जहां से भारत पर हमले की साजिश रची जा रहीं थीं । पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। एजेंसी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम्स की ओटी में डॉक्टर की गंदी हरकतः महिला तकनीशियन बोलीं- चिकित्सक ने मुझे बार-बार छुआ, साथ ही की अश्लील हरकत

 

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »