सरवट में मकान में लगाई रंजिशन आग, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर। ईद के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने व्यक्ति को जिंदा जलाने की धमकी दी और बीती रात उसके घर के पीछे तेल छिड़कने के बाद जंगला तोड़ा तथा आग लगा दी गई। पीड़ित ने ऐसा आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। इस अग्निकांड में पीड़ित का पूरा घर जल गया और लाखों का सामान भी आग की भेंट चढ़कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट गांव में बीती देर रात एक घर में भीषण आग लगने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया। जिसके बाद पीड़ित हसीब ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताते हुए कुछ लोगों पर रंजिशन आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि इस आगजनी से उनका सब कुछ जलकर राख हो गया, जिसमें 22 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हसीब के अनुसार, यह घटना ईद के दौरान हुए एक विवाद की रंजिश का नतीजा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी थी और बीती रात उनके घर के पीछे से तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। हसीब ने कहा कि अगर उस वक्त मैं घर पर होता, तो शायद जिंदा न बच पाता। गनीमत रही कि मैं अपनी बेटी के घर मल्हुपुरा गया हुआ था। उस समय घर में केवल उनके किरायेदार का बेटा मौजूद था। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

इसे भी पढ़ें:  विमान हादसे में अजित पवार का निधन....प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

पीड़ित ने बताया कि 22 हजार रुपये की नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घर में मौजूद किरायेदार के बेटे ने बताया कि शोर-शराबे की आवाज से उसकी नींद खुली, तब जाकर उसे आग का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हसीब ने इस घटना के लिए कुछ नामजद लोगों को जिम्मेदार ठहराया है और उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ित के आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने आशिक संग बुनी हत्या की साजिश! 11 साल से पति को दे रही थी धोखा

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »