TRAINING–कंबोडिया के ट्रेनी अफसरों ने समझी पंचायती राज व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मंगलवार को कंबोडिया के 40 ट्रेनी सिविल सर्विस के अधिकारियों को विकास का ककहरा सिखाते हुए पंचायत राज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही इन अधिकारियों को लाॅ एण्ड आॅर्डर की एबीसीडी भी पढ़ाई गई। पिछले दिनों जनपद में हुई कुछ घटनाओं, उनके कारण पैदा हुई कानून व्यवस्था की चुनौतियों और निस्तारण की जानकारी देते हुए क्राउड मैनेजमेंट के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों की व्यवस्था, चुनाव प्रणाली के बारे में भी उनको पाठ पढ़ाया गया।

जानकारी के अनुसार कंबोडिया के 40 अंडर ट्रेनी अफसरों का दल सरदार वल्लभ भाई प्रशिक्षण अकादमी मसूरी उत्तराखंड से ट्रेनिंग के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अगुवाई में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने इस दल में शामिल अफसरों का स्वागत किया। इन अधिकारियों को गांव जड़ौदा के पंचायत भवन और परिषदीय स्कूल जाकर गांव की पंचायती राज व्यवस्था को देखने का कार्यक्रम कोहरे के कारण हुई देरी के चलते निरस्त कर दिया गया था।

वहीं विकास भवन में कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों के इस दल को जिले के अफसरों ने भारत में पुलिस और प्रशासनिक ढांचा किस प्रकार कार्य करता है के विषय में जानकारी प्रदान की। विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रजेंटेशन के माध्यम इन अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की जानकारी दी। इन अधिकारियों को जिलों में पुलिस प्रशासनिक सिस्टम के लिए डीएम से लेकर लेखपाल तक की पूरी व्यवस्था और एसएसपी से लेकर थानेदार तक के कार्य और अधिकार बारीकी से बताये गये। सीडीओ संदीप भागिया पंचायती राज व्यवस्था के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। इसमें उनको बताया गया कि ग्रामीण विकास के लिए पंचायत राज व्यवस्था के लागू होने के बाद क्या क्रांतिकारी बदलाव आया और इसमें ग्राम प्रधान किस तरह से गांव में विकास और दूसरे कार्यों का संचालन करता है। अधिकारियों की क्या भूमिका होती है। वहीं एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भारतीय पुलिस सेवा की व्यवस्था, डीजीपी से लेकर सिपाही तक के दायित्व और अधिकार के बारे में जानकारी के साथ ही जनपद में पिछले दिनों घटित कुछ घटनाओं के सहारे कानून एवं व्यवस्था के बारे में जारी दी। 

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली कूच-सिंघू बाॅर्डर पर हंगामा, राकेश टिकैत बोले, सरकार बात सुने, देखे वीडियो...

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »