358 लाख के कल्याण मंडप के लोकार्पण पर सभासदों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। शहर के रूड़की रोड पर नगर पालिका परिषद् की भूमि पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा तैयार किये गये मुख्यमंत्री कल्याण मण्डल बारात घर का बुधवार को लोकार्पण हुआ। पालिका के सभासदों ने इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष लोकार्पण कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए मौके पर ही भारी हंगामा किया। सभासद इस बात से नाराज थे कि इतनी बड़ी योजना के फलीभूत होने पर पालिका बोर्ड सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट नहीं लगाया गया था। उन्होंने मंत्री के समक्ष ईओ पालिका पर अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए इसे बोर्ड का अपमान बताया और लोकार्पण समारोह में शामिल न होकर प्रदर्शन करते रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह समारोह के लिए प्रत्येक जनपद में एक कल्याण मण्डप का निर्माण कराया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिषद् की रुड़की रोड पर स्थित भूमि पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम सहारनपुर यूनिट द्वारा दो मंजिला कल्याण मण्डप भवन बनाया गया है। बुधवार को इसका लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ भवन को जनता को समर्पित किया। इससे पहले ही यहां पहुंचे पालिका सभासदों मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, कुसुमलता पाल, मौहम्मद खालिद, अन्नू कुरैशी, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अन्नु कुरैशी, अमित पाल, प्रशांत कुमार, शहजाद चीकू, विजय कुमार चिंटू, मौहम्मद सलीम, सभासद पति ललित कुमार, सलेकचंद आदि ने पालिका बोर्ड सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट नहीं होने के कारण हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय नौसेना की कराची पर की जवाबी कार्रवाई, जम्मू में ब्लैक आउट

मंत्री कपिल देव का किया घेराव, जताई गहरी नाराजगी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के यहां पहुंचने पर सभासदों ने उनको घेरते हुए कड़ी नाराजगी जताई और इसको पालिका बोर्ड के सदस्यों का खुला अपमान बताते हुए आक्रोश जताया। सभासदों ने मंत्री के समक्ष ही शिकायत करते हुए कहा कि पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा बोर्ड सदस्यों के सम्मान की लगातार अनदेखी की जा रही है। किसी भी योजना के पूर्ण होने पर शिलापट नहीं लगाया जाता है, राजीव शर्मा ने कहा कि नगरपालिका कन्या विद्यालय के निर्माण व विकास कार्यों के बाद भी ऐसा ही किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभासदों को मनाने का प्रयास किया और वो दो बार उनके बीच पहुंचे, लेकिन सभासदों ने लोकार्पण समारोह का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन जारी रखा।

बंद कमरे में मंत्री ने सभासदों को मनाया, नाराजगी हुई दूर

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन, ईओ और नाराज सभासदों के साथ कल्याण मण्डप में ही बंद कमरे में करीब दस मिनट तक वार्तालाप किया, जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि कल्याण मण्डप में पालिका बोर्ड के सभी 55 सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट भी लगाया जायेगा। इसके बाद नाराज सभासद राजी हुए और मंत्री के साथ कार्यक्रम स्थल से लौट गये।

ईओ बोली-कार्यक्रम पालिका का नहीं, जल निगम का था, आरोप गलत

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि लोकार्पण सभारोह आयोजक कार्यदायी संस्था थी, पालिका ने अभी कल्याण मण्डप हैंडओवर नहीं लिया है। हमें भी जल निगम से ही आमंत्रण मिला था। पालिका आयोजक होती तो बोर्ड के शिलापट का प्रबंध किया जाता।

देवी अहिल्याबाई को समर्पित होगा कल्याण मण्डप भवनः कपिल देव

मुजफ्फरनगर नगरपालिका की भूमि पर 358 लाख रुपये की लागत से निर्मित कल्याण मण्डप बुधवार को जनता को समर्पित हो गया। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कल्याण मण्डप गरीब परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह करने के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसका संचालन जल्द ही नगरपालिका के माध्यम से शुरू कराया जायेगा। इसके बार गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों का शादी समारोह या अन्य कोई भी पारिवारिक कार्यक्रम यहां पर कर पायेंगे। यह गरीब कल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उत्कृष्ट विचार का प्रमाण है। हमारी सरकार हर प्रकार से गरीबों के हित को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कल्याण मण्डप सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहकर जीवन संघर्ष करने वाली महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित किया जायेगा। इसके लिए समाज की जो भावना है, उसका पूरा सम्मान रखा गया है और इसका नामकरण जल्द ही देवी अहिल्याबाई के नाम पर होगा।

बता दें कि अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ की ओर से राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने मुख्यमंत्री और मंत्री कपिल देव से मिलकर पूर्व में यह मांग उठाई थी कि कल्याण मण्डप बारात का नामकरण देवी अहिल्याबाई के नाम पर किया जाये। उनकी यह मांग मंत्री कपिल देव ने आज पूर्ण करते हुए समाज को सम्मान दिया तो अरविंद धनगर ने उनका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रोहताश पाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, श्रीमोहन तायल, सुनील दर्शन, डॉ. देशबंधु तोमर, दिनेश पाल, कपिल त्यागी, जगदीश पांचाल, मनोज लेमन, नमिष चंदेल, अंजू शर्मा, सचिन प्रजापति, अरविन्द धनगर, अमन तोमर, प्रदीप बाल्मीकि, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जल निगम के एई रामवीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख का इनामी विक्की गिरफ्तार, पांच लोगों की हत्या कर हुआ था फरार

कल्याण मण्डप में पांच एसी रूम की मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर नगरपालिका की भूमि पर निर्मित कल्याण मण्डप का डिजाइन पूरी तरह से लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस दो मंजिला भवन का निर्माण सी एण्ड डीएस यूनिट-9 उत्तर प्रदेश जल निगम नागर इकाई सहारनपुर द्वारा ठेकेदार फर्म हिन्दुस्तान कन्सट्रक्शन सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के साथ कराया गया है। इस पर कुल बजट 358 लाख रुपये खर्च हुआ है। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए 16 दिसम्बर 2022 को इसकी घोषणा के तहत शासनादेश हुआ था।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में बजट की पहली किस्त जारी होने के बाद 03 अक्टूबर 2023 को कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस यूपी जल निगम नगरीय सहारनपुर द्वारा इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया था और 25 फरवरी 2025 को निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए इसके हैंड ओवर के लिए पालिका प्रशासन को पत्र भेज दिया गया था। बताया कि शासन से पूरे यूपी में कल्याण मण्डप का एक ही डिजाइन स्वीकृत किया है, उसके अनुसार ही भवन का निर्माण कराया गया है। इसमें नीचे एक मल्टीपरपज हॉल स्टेज के साथ निर्मित कराया गया है। साथ ही लोगों के ठहरने के लिए पांच एसी रूप की व्यवस्था भी की गई है। महिला और पुरुषों के लिए टॉयलेट ब्लॉक, पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगा है। शीतल जल के लिए वॉटर कूलर की स्थापना और रसाई आदि की व्यवस्था की गई है। अब पालिका को हैंड ओवर करने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जानी शेष है। 

इसे भी पढ़ें:  आमने-सामने जवान और किसान... शंभू बार्डर पर स्थिति नाजुक, देखें ताजा हालात

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  आमने-सामने जवान और किसान… शंभू बार्डर पर स्थिति नाजुक, देखें ताजा हालातरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम

Read More »