अमानवीय-सामने थी जवान बेटे की लाश, रिश्वत मांग रहे थे कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। इंसानियत को शर्मसार करने का मामला तो कई बार सरकारी दफ्तरों की दहलीज से समाने आता रहा है, लेकिन आज इंसानियत किस कदर मुर्दा हो चुकी है, इसका प्रमाण भी रात के अंधेरे में दिखाई दिया। अपनी प्रेमिका के साथ शादी का रिश्ता टूटने और दोस्तों द्वारा बदनाम करने से आहत एक युवक द्वारा आत्महत्या कर ली गई, परिवार सदमे में था, कानूनी कार्यवाही के लिए युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया, यहां इस परिवार के साथ मानिसक और आर्थिक उत्पीड़न का ऐसा खेल खेला गया, जिसको सुनकर सभी शर्मसार हैं। पोस्टमार्टम करने से पहले रिश्वत ली गई और इसके बाद भी पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा पैसे मांगते रहे। इसको लेकर आधी रात वहां पहुंचे भाकियू नेताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। सीएमओ ने मामले में जांच कराने की बात कही है।

बता दें कि मदीना कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अनस ने बुधवार को बामनहेडी के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले अनस ने वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। उसने अपने मोहल्ले के रहने वाले तीन लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। अनस की आत्महत्या के बाद परिजनों ने शिकायत की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अनस भारतीय किसान यूनियन तोमर के नगर उपाध्यक्ष साजिद अब्बासी का भतीजा था। रात में ही अनस का पोस्टमार्टम कराने के लिए भाकियू तोमर के जिलाध्यक्षा निखिल चौधरी ने जिलाधिकारी से बात की और बंदोबस्त करा दिया था, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अमानवीय हरकतों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया।

अनस का पोस्टमार्टम करने से पहले उसके परिजनों से रिश्वत ली गई और इसके बाद भी पीएम नहीं शुरू किया, दोबारा रिश्वत मांगी गई। इससे आक्रोशित भाकियू जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता पोस्टमार्टम हाउस जटमुझेडा पहुंचे और हंगामा कर दिया। जिलाध्यक्ष निखिल ने बताया कि अनस का शव पोस्टमार्टम हाउस जटमुझेडा पर था। पीएम वहां पर रात्रि में ही कराने के लिए डीएम से मिलकर कागजी कार्यवाही पूरी कराई गई थी। रात्रि 8.00 बजे पीएम शुरू होना था। लेकिन वहां पर मृतक के परिजनों का आर्थिक और मानसिक शोषण का खेल शुरू कर दिया गया, पहले उनसे वीडियो चिप के नाम पर दो हजार रुपये की रिश्वत ले ली और इसके बाद भी पीएम शुरू नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  बेबसी...बेटी का लगन नहीं भिजवा पाया जल निगम का ठेकेदार

रात 12 बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई तभी पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार से 10000 रुपये और देने की मांग की। इसी की सूचना मिलने पर वो और युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक बजे पीएम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया और रिश्वत मांगने का विरोधी करते हुए कर्मचारियों की मोबाइल से वीडियो भी बनाई। निखिल चौधरी ने सीएमओ को फोन कर कर्मचारियों की शिकायत की और कार्यवाही की मांग की। इसको लेकर हड़कम्प मच गया और कर्मचारी से दो हजार रुपये भी वापस कराये गये। निखिल ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम हाउस उत्पीड़न का अड्डा बन गया, यहां मृतकों के परिजनों को लूटा जा रहा है, इसके खिलाफ संगठन आंदोलन करेगा। कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी मिले हुए हैं। इनकी संवेदना तक मर चुकी है, जो मौत को भी बाजार बनाकर बैठ गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री हाईवे के पास हादसा... यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो की मौत

सीएमओ ने कहा-मामला गंभीर, जांच करायेंगे

मुजफ्फरनगर। पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा अनस नामक युवक के परिजनों से उसका पोस्टमार्टम करने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने भी गंभीरता दिखाई है। उनका कहना है कि रात्रि में भाकियू नेता निखिल चौधरी ने उनको फोन कर शिकायत की थी, तत्काल ही उन्होंने इस पर संज्ञान लिया और मामले में सख्त कार्यवाही का भरोसा दिया था। सीएमओ ने कहा कि मामले में अभी मौखिक शिकायत हुई है, इसके लिए पीड़ित पक्ष से लिखित में कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मांगी गई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रकरण में पूछताछ शुरू कर दी है और जांच भी कराई जा रही है। जो शिकायत मिली है, यदि ऐसा हुआ है, तो बेहद गंभीर मामला है और गलत है, ऐसी किसी भी कार्यप्रणाली को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसमें हम जल्द ही निश्चिित रूप से कार्यवाही करने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-धरातल पर जल्द उतरेगा मंत्री कपिल देव का पहले गेस्ट हाउस का सपनापुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात

Read More »