मंत्री अनिल कुमार के प्रयास से संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्रमुखता के साथ मनाए जाने वाले संत रविदास जयंती के पर्व पर आखिरकार योगी सरकार के द्वारा दलित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनको समाज की भावना से अवगत कराते हुए संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का विशेष आग्रह किया था। जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानते हुए आज संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंत्री अनिल कुमार ने समाज की और से इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, एक झटके में 15 आईएएस के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार वेस्ट यूपी के दलित समाज के प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं। उनके द्वारा संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को लेकर कपिलवस्तु परिवार एवं समाज के समस्त सम्मानित लोगों के प्रार्थना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2 जनवरी 2025 को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि जनपद-मुजफ्फरनगर में पिछले लगभग 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष परम्परागत रूप से संत रविदास जी की जयंती पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय / सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के कार्यालय अभिलेखों से इसकी पुष्टि भी करायी जा सकती है, परन्तु किन्हीं कारणवश वर्ष-2024 की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया था।

पत्र में कहा गया कि तत्कालीन जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध में वार्ता करते हुए संत रविदास के अनुयायियों द्वारा ज्ञापन दिये गये। तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा सामान्य लोकसभा-2024 में व्यस्त होने के कारण इस पर खेद प्रकट किया गया तथा वर्ष-2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत रविदास जयंती पर स्थानीय / सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का आश्वासन दिया गया था। यह भी अवगत कराना है कि जनपद-मुजफ्फरनगर में संत रविदास जी के अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं तथा संत रविदास जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में प्रत्येक गाँव व कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं।

उन्होंने विशेष आग्रह करते हुए कहा कि  संत रविदास जी के अनुयायियों की भावना के दृष्टिगत संत रविदास जयंती (दिनांक 12.02.2025) पर जनपद-मुजफ्फरनगर समेत पूरे प्रदेश में निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने की कृपा करें। मंत्री अनिल कुमार के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मनाए जाने वाली संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव द्वारा आज शाम करीब 6:00 बजे आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में सांसद हरेन्द्र मलिक से मिले नरेश टिकैत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या.. स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोलीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »