मेरठ- बिजनौर में भी मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसा एक मामला सामने आया है। बिजनौर का फारुख सऊदी अरब से लौटकर आया तो उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या की स्क्रीप्ट तैयार कर दी। सोमवार देर शाम फारुख को मार डाला। यूपी के बिजनौर जिले में सऊदी से वापसी और घर पर रहकर कामकाज करना रिश्ते के भांजे को नहीं भाया। आरोपी ने दोस्त का सहारा लेकर मामा फारुख के कत्ल की पटकथा लिख डाली। असरगरपुर के जंगल में मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ में जुटी है। सोमवार की देर शाम असगरपुर गांव के जंगल में मालन नदी तटबंध पर बाइक पर सवार होकर पहुंचे। जिसमें दो युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर थी और भाग निकले। मृतक की शिनाख्त फारुख (35) पुत्र हसीनुद्दीन निवासी मोहल्ला ढोलकियान के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के संबंध रिश्ते के भांजे मेहरबान से हो गए थे। इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बताया गया कि दोनों आरोपी फारुख को बाइक पर बैठाकर ले गए। पहले मेहरबान ने तमंचे से गोली मारी, मगर निशाना सटीक नहीं लगा, गोली हाथ को छूकर निकली। इसके बाद तमंचा उमर ने ले लिया और दो गोलियां चलाई। जोकि फारूख की पीठ में लगी। इसके साथ ही पत्थर से उसका सिर भी कुचला गया। सोमवार की शाम फारुख का गोली लगा शव असगरपुर के जंगल में मालन नदी के तटबंध के पास पड़ा मिला था। हत्यारे सिल्वर रंग की बाइक से भाग निकले थे। पुलिस ने पास के गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो दोनों आरोपी बाइक से जाते नजर आए। फुटेज लोगों को दिखाई गई तो एक ग्रामीण ने पहचान लिया कि एक आरोपी जिम में जाता है।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: सीआरपीएफ जवानों से भरी बस 200 फीट





