सऊदी ने बदले विदेशियों को नौकरी देने के नियम….24 साल से कम का अविवाहित घरेलू नौकर को काम पर नहीं रखा जा सकता

रियाद: सऊदी अरब की सरकार ने विदेशी कामगारों को नौकरी देने से जुड़े नियमों में बदलाव किया हैं। नए नियमों में नियोक्ता यानी नौकरी देने वाले और कामगार दोनों के लिए बदलाव है। गल्फ न्यूज ने रविवार को बताया है कि अधिकारियों ने अपने नागरिकों के लिए घरेलू नौकर की भर्ती संबंधी नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नए नियमों में कहा गया है कि कोई 24 साल से कम का अविवाहित घरेलू नौकर को काम पर नहीं रख सकता है। अब किसी के घरेलू कामगार के लिए वीजा जारी करने की उसकी पात्रता को प्रक्रिया के हिस्से के रूप में सत्यापित किया जाएगा। साथ ही काम देने वाले शख्स को मानव संसाधन मंत्रालय के माध्यम से घरेलू कामगार के पेशे और राष्ट्रीयता का चयन करना होगा और भर्ती कार्यालय को जानकारी देते हुए आवेदन जमा करना होगा।  अरब ने बीते साल अक्टूबर में घरेलू कामगारों को काम पर रखने के लिए नए नियम पेश किए थे। जिनके अनुसार 21 साल से कम के व्यक्ति को काम पर नहीं रखा जा सकता है। अनुबंध की एक निश्चित अवधि पर जोर देते हुए नियमों में नियोक्ता पर बकाया राशि, प्रथम-डिग्री ऋण को भी देखा जाएगा। इसके अलावा अगर निश्चित अवधि का उल्लेख नहीं किया गया है तो अनुबंध को कर्मचारी द्वारा कार्य करने की तिथि से एक वर्ष के लिए नवीकरणीय माना जाएगा। नए नियमों में घरेलू सहायक के दैनिक कामकाजी घंटे 10 घंटे निर्धारित किए गए हैं और वह साप्ताहिक भुगतान के साथ 24 घंटे के आराम का हकदार होगा। नए नियम नियोक्ता को घरेलू कामगार के पासपोर्ट और व्यक्तिगत दस्तावेज या सामान जमा करने से रोकते हैं। ये नियम ड्राइवर, घर में साफ-सफाई करने वाला, रसोइया, गार्ड, किसान, लिव-इन नर्स, ट्यूटर और आया के लिए लागू होंगे। सऊदी सरकार के नए नियमों का असर भारतीय कामगारों पर भी होगा क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में कामगार सऊदी अरब जाते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक करीब 26 लाख भारतीय सऊदी अरब में काम करते हैं। इनमें ऐसे लोग भी बड़ी संख्या में हैं, जो घरेलू कामगारों की श्रेणी में आते हैं। हर साल काफी संख्या में लोग घरेलू कामगार के लिए जारी वीजा पर सऊदी जाते हैं। सऊदी मानव संसाधन मंत्रालय ने वीजा से जुड़े नियमों को बताने के लिए नियोक्ताओं के लिए मुसनेड नाम का प्लेटफॉर्म भी बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  कुछ लोगों के आदतन हुड़दंग से लोकतंत्र का चीरहरणः पीएम नरेन्द्र मोदी

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »