शादी में खाना खाने से 20 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 20 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। खाने के कुछ समय बाद ही मेहमानों को उल्टी की समस्या होने लगी, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी प्रभावित लोगों को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में नया मीरापुर के साथ-साथ मारूखेड़ी और रामपुरी गांव के लोग भी शामिल थे। नया मीरापुर गांव में शुक्रवार को पवन कुमार की बेटी आंचल की शादी थी। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. सुशांत के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मरीजों में सरविंद, अंकित, सुदेशना, शिवानी, सतेंद्र, मनीष सहित कई लोग शामिल हैं। सभी मरीजों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। डॉक्टरों का मानना है कि भोजन में किसी तरह की गड़बड़ी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा का मंदिर मुद्दा जनता ने नकाराः राजकुमार यादव

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  “नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनीप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई

Read More »