मील की राखी से झूलसने पर बालिका की उपचार के दौरान मौत

खतौली। भूड़ निवासी एक बच्ची शुगर मिल द्वारा डाली जा रही राखी की चपेट में आकर कुछ दिन पूर्व झुलस गई। जिसकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तैयारी नहीं दी है।

शुगर मिल खतौली द्वारा फलावदा रोड सहित अन्य देहाती क्षेत्रों में मिल से निकलने वाली गर्म राखी डाली जाती है। जिसकी चपेट में आकर लोग झूलस रहे हैं। एक सप्ताह पहले फलावदा रोड निवासी एक 11 वर्षीय बालिका राधिका दिशा शोच के लिए गई थी। राखी में पैर धंसने के कारण वह गिरकर पूरी तरह झुलस गई। चीख पुकार की आवाज पर उसके दादा उसे बचाने गए तो उनके पैर भी झुलस गए। दोनों का उपचार पास ही स्थित है गांव में वेध के यहां चल रहा था। बालिका की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने इस संबंध में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों ने बताया कि वह तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »