अधिवक्ताओं ने लगाई छबील, गर्मी से वादकारियों को मिली राहत

खतौली। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन खतौली के प्रांगण में अधिवक्ताओं ने ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाकर तहसील में आने वाले वादकारियों व अन्य लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई ।

इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडे मीठे शरबत का आनंद लिया और गर्मी के मौसम में राहत महसूस की लोगों ने इस सेवा के लिए अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। 

इसे भी पढ़ें:  आँचल सैनी, दिव्या शुक्रालिया को पगडी, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

पूर्व अध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा से बढ़कर ओर दूसरा कोई पुण्य का कार्य नहीं। झुलसाने वाली गर्मी में किसी व्यक्ति को स्वच्छ पानी या मीठा शरबत पीने के लिए मिल जाए तो उस वक्त उसके लिए इससे बड़ा सकुन नहीं। 

सेवा करने वालो में राजवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, सुभाष चंद्र, सुलेमान खान, राजगृही यादव, दिनेश कौशिक, अमित त्यागी, रोशनी सैनी, सीता राम, रामरोशन दास, विकास कुमार, अभिषेक गोयल, अनुज जैन, अंकुश गुर्जर, अंकित भारद्वाज, निलोफर आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले KIA शोरूम मैनेजर को किया गिरफ्तारगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »