कांवड़ यात्रा को लेकर भाकियू नेता ने एसडीएम से की वार्ता

खतौली। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्रीय तैयारियों पर चिंता जताते हुए भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रभारी अशोक घटायन ने खतौली के एसडीएम से टेलिफोनिक वार्ता कर विभिन्न समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है और ऐसे में सड़क पर घूमने वाले आवारा पशु और मीट की दुकानें वातावरण को अशांत करने का प्रयास कर सकती हैं।

अशोक घटायन ने प्रशासन से मांग की कि आवारा गोवंश को तत्काल गौशालाओं में शिफ्ट कराया जाए और जिन लोगों के पास पालतू जानवर हैं उन्हें हिदायत दी जाए कि वे यात्रा के दौरान अपने पशुओं को बांधकर रखें। इसके साथ ही उन्होंने मीट की दुकानों को यात्रा मार्ग पर समय से पहले पूरी तरह बंद करने की भी मांग रखी।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन मुज़फ्फरनगर स्थित भोपा रोड,

भाकियू नेता ने जलभराव की समस्या पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कई अंडरपासों में बरसात के कारण जलभराव हो जाता है, जिससे कांवड़ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एसडीएम से अनुरोध किया कि ऐसे अंडरपासों में मोटर पंप लगाकर समय से पानी निकाला जाए ताकि श्रद्धालु आसानी से गुजर सकें। इसके अतिरिक्त, अशोक घटायन ने कांवड़ पटरी मार्ग की सफाई, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने, ट्रांसफार्मरों और खंभों की बैरिकेडिंग करने, पेड़ों की कटिंग कराने की मांग की। गंगनहर पुल पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया ताकि कोई भी श्रद्धालु पुल से कूदकर नहर में स्नान का प्रयास न करे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पुल के दोनों ओर मजबूत अवरोधक लगाए जाएं। कुल मिलाकर भाकियू नेता ने कांवड़ यात्रा की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से समय रहते ठोस प्रबंध करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  चीतल पार्क का कांवड़ सेवा शिविर बना कांवड़ियों की पहली पसंद

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गांधीनगर सेवा केंद्र में मनाया गया भारत का पर्व होली महोत्सवगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं

Read More »