मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर जिले में साईबर सेल का शिलान्यास किया गया, जिसका उदघाटन राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से मुजफ्फरनगर साईबर क्राइम थाने सहित 20 थाने नवसर्जित हुए जबकि साईबर सेल का भी वर्चुअल लोकार्पण कर शुभारंभ किया, जिसमें 48 पुलिस कर्मियों के हास्टल बैरक, एक विवेचना कक्ष व टाइप 2 के 4 आवास का भी लोकार्पण किया गया। जिसका उदघाटन स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर वीरपाल निर्वाल भी रहे मौजूद। इस अवसर पर जिले के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद।

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी





