धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिव भक्तों का हो रहा स्वागत

खतौली। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मन्सूरपुर के सौजन्य से चितौड़ा झाल पर कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र सिंह व चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने फीता काटकर एवं शिव उपासना के साथ शिविर की शुरुआत की। इस शिविर में चीनी मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आने वाले सभी कांवड़ यात्रियों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। उन्हें प्रसाद वितरण कर सम्मानित किया गया। शिविर में ठंडे पेय पदार्थ, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कारखाना प्रबंधक विवश्वान त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह सेवा शिविर निरंतर शिवरात्रि तक संचालित रहेगा और प्रत्येक शिव भक्त की सेवा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शिवभक्ति का प्रतीक है और इसमें भाग लेना सौभाग्य की बात है।

इसे भी पढ़ें:  विजयदशमी पर शिवसेना ने किया शस्त्र पूजन, हिंदू समाज को शस्त्रधारी बनने का आह्वान

शिविर शुभारंभ के दौरान गन्ना महाप्रबंधक उत्तम वर्मा, दिनेश कुमार, बृजराज यादव, राजबीर सिंह, गजेंद्र सिंह, करण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। सभी ने शिविर को सफल बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य किया।

Also Read This

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीरनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी

Read More »