माननीय नेता जी का काम नहीं होने पर डीएम सख्त

मुज़फ्फरनगर । जनपद में विपक्ष तो क्या सत्ता पक्ष के नेताओं की नहीं चल रही है। खुद संजीव बालियान इसका प्रमाण है, वो खुले मंच से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की बात तो कर रही हैं, यहां तक कि उनका आरोप है कि कोई अधिकारी उनका फोन भी नहीं उठाता है। इसके साथ ही अन्य माननीय नेता जी का भी कुछ ऐसा ही हाल है, वो शिकायत के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आदे.शित करते हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए अब खुद जिलाधिकारी सख्त हुए है । उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले जन शिकायतों के मामलों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका निस्तारण किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद के समस्त अधिकारियो को निर्देशित किया है कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले शिकायत सम्बन्धी व अन्य सभी प्रकरणों में सुनिश्चित किया जाये कि समयबह्ता का ध्यान रखते हुए नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण करते हुए सम्बन्धित जनप्रतिनिधि को उचित माध्यम से मौखिक एवं लिखित रूप में अवश्यमेव अवगत कराया जाये।

इसे भी पढ़ें:  डायरेक्टर पद पर ज्योति भोला सिंह निर्विरोध निर्वाचित

जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मानपूर्वक, विनम्र एवं शालीन व्यवहार किया जाये। जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर प्राप्त काॅल /संदेश को नजर अंदाज न किया जाये, यदि अपरिहार्य कारणवश फोन रिसीव न किया जा सके, तो शीघ्रातिशीघ्र काॅल बैक किया जाये। विभिन्न शासकीय योजनाओं/कार्यÿमों से सम्बन्धित आयोजनों में मंत्रीगण/जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने हेतु यह सुनिश्चित किया जाये कि मंत्रीगण/जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण हेतु पत्र उनको व्यक्तिगत रूप से मिलकर देते हुए उन्हें आमंत्रित किया जाये। परिस्थितिवश उनके उपलब्ध न होने पर पत्र उनके निजी सचिव/सहायक को प्राप्त कराया जाता है तो ऐसी स्थिति में दूरभाष पर मंत्रीगण/जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में कार्यÿम की जानकारी लाते हुए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाये। उन्होंने कहा है कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  कलाल महासभा मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी मीटिंग आयोजित

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  इंगलिश ग्रामर के कठिन नियमों की सरल विधि को सिखायाजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »