भोपा चार दिन पूर्व गायब हुई नाबालिग पुत्री की बरामदगी की गुहार पिता ने पुलिस से लगाई है। पुलिस ने आस पास लगे सी सी टी वी कैमरो की सहायता से किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी व्यक्ति ने थाने आकर बताया की बीते 16 मार्च की सुबह उसकी 15 वर्षीय पुत्री दिशा शौच के लिए घर से गयी थी। इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहका फुसला कर कहीं ले गया सभी संभावित स्थानों पर उसे तलाश किया गया किन्तु कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश मे आस पास लगे सी सी टी वी कैमरो को खंगाला है।

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और





