मुज़फ़्फ़रनगर। शिव चौक के निकट पण्डितजी भोजनालय पर देर शाम जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी की गयी। बताया जा रहा है कि जीएसटी नंबर निरस्त होने के बाद भी फर्म का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान जीएसटी विभाग की टीम ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त किए। इस दौरान जीएसटी विभाग की टीम ने पंडितजी भोजनालय में कितनी कुर्सी रखी हैं और कितने लोग खाना खाते पाये गए?उनको भी नोट किया।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: फुटबॉल में दो छात्रों ने जीते गोल्ड





