हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

खतौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील खतौली उपशाखा ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच कर हापुड़ में कथित दमनात्मक व्यवहार के चलते लेखपाल की हुई हृदयाघातजनित मृत्यु पर कड़ी नाराज़गी जताई और दोषी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग की। संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सुधीश कुमार, मंत्री विजय कुमार, सह-सचिव अमित राणा, कोषाध्यक्ष अजेन्द्र कुमार और लेखा परीक्षक शालिनी शर्मा सहित दर्जनों लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पे

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हापुड़ के जिलाधिकारी द्वारा बेवजह सार्वजनिक मंच से लेखपाल सुभाष मीणा को अपमानित किया गया, जिससे मानसिक दबाव के कारण उनकी मृत्यु हो गई। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ अधिकारियों में “पब्लिसिटी पाने की इच्छा” से अधीनस्थ कर्मचारियों को खुलेआम फटकारने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसका परिणाम कर्मचारी और उनके परिवार भुगतते पड़ते हैं। लेखपाल संघ ने राज्य सरकार से चार प्रमुख मांगें रखीं जिनमें 

इसे भी पढ़ें:  नकली दवा प्रकरणः पत्नी के नाम लाइसेंस, व्हाटसएप पर दवा करोबार

आर्थिक सहायता — मृतक के आश्रितों को तत्काल उदार आर्थिक पैकेज दिया जाए, परिवार के उपयुक्त सदस्य को शीघ्र सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाए। जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएं। सभी स्तरों के अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मानवीय और सम्मानजनक बर्ताव के सख्त निर्देश दिए जाएं; साथ ही प्रदेश-स्तरीय आदेशों के अनुरूप प्रत्येक माह कर्मचारी संघों के साथ समाधान-परक बैठकें अनिवार्य की जाएं।

इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित ड्रोन कैमरों से रोजी रोटी पर संकट को लेकर आक्रोश

एसडीएम खतौली ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मांग-पत्र को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं उच्चाधिकारियों तक तुरंत प्रेषित किया जाएगा तथा संघ की चिंताओं से शासन को अवगत कराया जाएगा।

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »