त्रुटिपूर्ण जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने पर तहसील बुढाना में तैनात लेखपाल निलम्बित

मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी बुढाना ने बताया कि जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायतों द्वारा संज्ञान में आया की तहसील बुढ़ाना से त्रुटि पूर्ण जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । उनके द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम में उप जिलाधिकारी बुढ़ाना द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्य करते हुए प्राप्त आख्या के अनुसार बुढाना तहसील के क्षेत्र जौला मे तैनात लेखपाल संजय चौहान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी में अतिक्रमण पर बुलडोज़र चलने के बाद व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन

उन्होने जारी अपने आदेश मेे बताया कि तहसीलदार बुढाना की संस्तुति पर लेखपाल संजय चौहान द्वारा ग्राम जौला में जाति प्रमाण पत्र त्रुटिपूर्ण निर्गत किया गया था, और उनके विरुद्ध बार-बार शिकायत प्राप्त होने पर उनको अपनी कार्यशैली में सुधार तथा सरकारी कार्य में रुचि लेने के निर्देश दिये गये थे। संजय चौहान को रजिस्टार कानूनगो कार्यालय , तहसील बुढाना से सम्बद्ध किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बार हो रही है किसी महिला ईओ की तैनाती

उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार बुढ़ाना के भी विरुद्ध भी प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के भी निर्देश दिए।उन्होने बताया कि उक्त प्रकरण में विभागीय कार्यवाही के लिये नायब तहसीलदार बुढाना को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »