मंत्री कपिल देव ने सीएम को दिया शुकतीर्थ आगमन का आमत्रण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए उनको जून माह में आयोजित कार्यक्रम के लिए शुकतीर्थ आगमन का आमंत्रण दिया है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की, इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मंदिर शुक्रताल के पीठाधीश महंत गोरधनदास भी मौजूद रहे। महंत गोरधन दास ने मुख्यमंत्री को एक स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनको बताया कि सतगुरू रविदास मंदिर में विशाल सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पीठाधीश्वर महंत गोरधन दास ने मुख्यमंत्री योगी को आगामी 11 जून को होने वाले विशाल सत्संग में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया, जिस पर सीएम योगी ने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें:  समस्त श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार नगर द्वारा छबील का सुन्दर आयोजन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  देश के किसान संगठनों को माँग उठाने का अधिकार है,परन्तु जनजीवन बाधित करने का तरीका सही नहीं है-अशोक बालियानगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना

Read More »