नई मंडी एसएचओ दिनेश बघेल को राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस का परचम एक बार फिर ऊँचा हुआ है। साहस, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की मिसाल पेश करते हुए जिले के पुलिस कप्तान सहित आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी इस स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले समारोह में देश और प्रदेश के सर्वोच्च पुलिस सम्मान से नवाजे जाएंगे। राष्ट्रपति गैलेंट्री पदक से सम्मानित होने वालों में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द का नाम सबसे ऊपर है, जबकि एसएसपी संजय कुमार वर्मा समेत सात अन्य पुलिसकर्मी पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह से अलंकृत किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर फ्लाई ओवर

स्वतंत्रता दिवस-2025 का पर्व जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस के लिए गौरव का क्षण लेकर आया है। जिले के आठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन साहसिक एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति गैलेंट्री पदक तथा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह के लिए किया गया है। इन सम्मानितों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर थानाध्यक्ष और आरक्षी तक शामिल हैं।

नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द को राष्ट्रपति गैलेंट्री पदक से नवाजा जाएगा। यह पदक पुलिस सेवा में अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया जाता है। महामहिम राष्ट्रपति तथा उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य कर विभाग व प्रदेश का नाम रोशन किया हो।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर

इस वर्ष सम्मान पाने वाले पुलिस अधिकारियों में ये शामिल

संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड), रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी फुगाना को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), गजेन्द्रपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), उपनिरीक्षक धर्मराज यादव, साइबर थाना को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), उपनिरीक्षक अखिल चौधरी, एसओजी को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार, साइबर थाना को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), मुख्य आरक्षी ब्रहमप्रकाश, एसओजी को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में औपचारिक रूप से पदक व प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। समारोह में जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुन्धरा अग्निकांडः शामली का निवासी था परिवार, मृतकों में महिला और दो बेटे शामिल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहरसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »