आगामी त्यौहार को लेके आबकारी विभाग अलर्ट

मुज़फ्फरनगर। आगामी त्यौहार के मद्दे नजर आबकारी आयुक्त के आदेशों एवं जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के निर्देशन में आने वाले त्योहारों के परिप्रेक्ष में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने रामराज जंगल, जमालपुर जंगल, धारीवाल जंगल एवं शुक्रताल खादर में दबिश की कार्यवाही की साथ ही जनसामान्य को यह भी अवगत कराया की कोई भी व्यक्ति, समुदाय किसी भी प्रकार के मादक पदार्थो एवं अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त हो तो इसकी सूचना त्वरित आबकारी विभाग के नम्बरो पर प्रेषित करें, जानकारी देने वाले की सूचना गुप्त रखी जायेगी। इसके अतिरिक्त मुखबिर खास को संदिग्ध  स्थानों पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मनाया स्थापना दिवस, बाबा टिकैत को किया याद

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कंपोजिट विद्यालय चांदपुर में कम्प्यूटर लैब का किया लोकार्पणगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »