खतौली गंगनहर में कूदी शाहपुर की छात्रा, राहगीर ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। रविवार को खराब मौसम के बीच ही सुबह के समय खतौली में बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन इस छात्रा के लिए राहगीर देवदूत बन गया। नहर में डूबती इस छात्रा को कार से गुजर रहे राहगीर ने तुरंत गंगनहर में छलांग लगा कर सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया और छात्रा को उसके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस और लोगों ने राहगीर के साहस की प्रशंसा की। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापार करने में आ रही कठिनाइयों से व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत

रविवार की सुबह खतौली में बीसीए में शिक्षा ग्रहण कर रही एक छात्रा ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां से गुजरते एक कार सवार राहगीर ने गंगनहर से बाहर निकालकर उसे डूबने से बचा लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सुबह के समय एक छात्रा गंगनहर की पटरी पर पहले तो इधर से उधर घूमती रही। अचानक वह गंगनहर की सीढ़ी के पास जा पहुंची और गंगनहर में कूद गई। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी बीच अपनी कार में उधर से गुजर रहे गांव भनवाड़ा निवासी सलीम अहमद ने छात्रा को नहर में डूबते देखा तो उसने भीषण सर्दी में भी तुरंत ही कपड़े उतारकर गंगनहर में छलांग लगा दी और डूब रही छात्रा को सुरक्षित बचाकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर पहुंची थी और फिर छलांग लगा दी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और रविवार की सुबह ही कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली तथा खतौली गंगनहर में पहुंच गई थी। पुलिस और ग्रामीणों ने राहगीर सलीम के साहस की प्रशंसा की और परिजनों ने भी उसको धन्यवाद दिया। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  खूनी संघर्ष मैं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, जाने पूरा मामला......

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पोस्टल बैलेट की मतगणना पर हरेंद्र मलिक ने उठाए सवालगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »