मुजफ्फरनगर। एक बार रिश्तों को शर्मसार करने वाली बात सामने आई है। भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग बच्ची का आरोप है कि उसका पिता काफी समय से उसे डरा धमका कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देता आ रहा है। पीडिता का कहना है कि उसे हर बार डरा धमका का चुप करा दिया जाता है और मुंह खोलने पर जाने से मारने की धमकी दी जाती थी, लेकिन आज पीडिता के सब्र का बांध टूट गया ओर उसने घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में किया मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी





