नगरपालिका प्रशासन ने नाले से निकलवाए अवैध रूप से दबाए गए बम्बे

खतौली। कस्बे के मुख्य नाले में बम्बे डालकर पानी की निकासी को अवरूद्ध कर बनाए गए अवैध रास्ते को नगरपालिका प्रशासनिक ने बुलडोजर से तुड़वा दिया‌। 

विगत 15 दिन पहले अफ़ज़ाल अंसारी और नादिर खां ने बिना अनुमति के बुढ़ाना रोड बिजली घर के पीछे मिल्लत नाम की एक कॉलोनी में प्लाटिंग का काम शुरू किया। जिसमें रास्ता बनाने के लिए मुख्य नाले में बंबे डालकर एक अवैध पुलिया का निर्माण कर लिया था। विगत दो दिन पूर्व हुई बारिश में डालें बंबे के अंदर बरसात का पानी रुक गया। जिससे नगर क्षेत्र इस्लामनगर में जल भराव स्थिति उत्पन्न हो गई थी। क्षेत्र के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया था। बुधवार को नगरवासियों की परेशानी को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ईओ राकेश कुमार, पीडब्लूड़ी के जेई एस पी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेपाल सिंह, सहायक बाबू राहुल, श्रवण कुमार ने मौके पर पहुंचकर बंबे को नाले से बुलडोजर की सहायता से निकालवा कर पानी सुचारू रूप से चलया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौतप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में

Read More »