दिल्ली की राजनीति में बुधवार सुबह बड़ा हंगामा

दिल्ली। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला कर दिया। शुरुआती खबरों में दावा किया गया कि सीएम को थप्पड़ मारा गया, लेकिन BJP दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने इसे नकार दिया। उनका कहना है कि हमलावर ने सीएम का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे वे मेज़ के कोने से टकरा गईं और सिर में चोट आई।

इसे भी पढ़ें:  खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

मुख्यमंत्री कार्यालय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा— “जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया है और पूछताछ जारी है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी की पहचान 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री तुरंत सीएम आवास पहुंचे और रेखा गुप्ता का हालचाल जाना। फ़िलहाल उनका इलाज सीएम हाउस पर ही चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *