जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन महादेव: श्रीनगर के लिडवास में 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास इलाके में भारतीय सेना ने सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। सेना की चिनार कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है, हालांकि सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आतंकियों के पास से अमेरिकी निर्मित M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड सहित कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। ऑपरेशन महादेव के तहत चल रही इस कार्रवाई में आतंकियों की पहचान करने का प्रयास अभी जारी है । खुफिया सूचना मिलने के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ था, जिसमें दूर से दो बार गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  रम्मी की लत में वाइस प्रिंसिपल बनी चोर, सीसीटीवी ने खोली पोल




Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार: “गैरजिम्मेदाराना बयानों को न करें तवज्जो”प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में

Read More »