पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा किया

दिल्ली. पाकिस्तान ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत लौटे। उन्हें 20 दिन बाद, DGMO स्तर की बातचीत के बाद छोड़ा गया है। लौटने के तुरंत बाद जवान को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, और पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी। BSF की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जवान की वापसी की पुष्टि की गई है। प्रेस रिलीज के अनुसार, 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल पूर्णम गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने जवान की दो तस्वीरें जारी की थीं। एक तस्वीर में पूर्णम एक पेड़ के नीचे खड़े थे, और उनकी राइफल, पानी की बोतल व बैग ज़मीन पर पड़े हुए थे। दूसरी तस्वीर में उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने स्वीकार किया, भारत ने किया बड़ा नुकसान

 

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »