बहू ने सास की हत्या कर शव को बैग में किया पैक

जालना । एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पहले अपनी सास की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के इरादे से बैग में भर दिया। हालांकि, जब वह ऐसा नहीं कर पाई तो भागने का रास्ता चुना। मकान मालिक ने बैग में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। महाराष्टन्न् के जालना जिले में एक 22 साल की महिला ने झगड़े के बाद घर में कथित तौर पर अपनी सास की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। हालांकि, जब वह ऐसा नहीं कर पाई तो वह मौका-ए-वारदात से फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई। पुलिस ने बुधवार को पड़ोसी परभणी शहर से आरोपी महिला प्रतीक्षा शिंगारे को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपनी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी महिला की छह महीने पहले लातूर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले आकाश शिंगारे से शादी हुई थी। आरोपी महिला अपनी सास सविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सास का सिर दीवार पर पटक दिया और बाद में रसोई के चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बैग में रखा, लेकिन वजन के कारण वह शव को हिला नहीं पाई और बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर से भाग गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पैतृक शहर परभणी के लिए टन्न्ेन में सवार हो गई। बाद में घर के मालिक ने बैग में शव देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वाघ ने बताया कि पुलिस ने इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे परभणी से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रुद्रप्रयाग के रुमसी गांव में बादल फटने से भारी तबाही, केदारनाथ यात्रा भी रोकी गई

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत – 29 घायल, करंट की अफवाह और चारदीवारी बनी हादसे की वजहगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और

Read More »