हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत – 29 घायल, करंट की अफवाह और चारदीवारी बनी हादसे की वजह

हरिद्वार, उत्तराखंड। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह दर्शन के दौरान भयानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 29 लोग घायल हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया।

हादसे की वजह: अफवाह और भीड़ गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि, “मंदिर में अत्यधिक भीड़ जमा हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। सावन में हर रविवार भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे भीड़ नियंत्रण चुनौतीपूर्ण हो जाता है।”

इसे भी पढ़ें:  कोच और खिलाड़ियों की बहस ड्रेसिंग रूम तक ही रहनी चाहिए- गंभीर

वहीं पुलिस का कहना है कि मंदिर की सीढ़ियों पर करंट फैलने की अफवाह फैली, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। लोग घबराकर भागने लगे और कई लोग इस भागदौड़ में गिर पड़े।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया: हमें 35 घायलों की सूचना मिली थी। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 6 की जान नहीं बचाई जा सकी। बाकी का इलाज जारी है।

पुजारी ने बताई एक और वजह: चारदीवारी बनी बाधा

इसे भी पढ़ें:  बहू ने सास की हत्या कर शव को बैग में किया पैक

गंगा सभा से जुड़े पुजारी उज्ज्वल पंडित ने बताया कि, यह हादसा सुबह करीब 9 से 9:15 बजे के बीच हुआ, जब हमने तीर्थयात्रियों को चीखते और मदद मांगते सुना। यह केवल पैदल चलने वाला रास्ता है, इसलिए स्थिति जल्दी बेकाबू हो गई। उन्होंने आगे कहा:  मंदिर मार्ग के पास बनी एक चारदीवारी ने भगदड़ के दौरान लोगों के निकलने के रास्ते को संकरा कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए।



चश्मदीद का बयान उत्तर प्रदेश से आए एक तीर्थयात्री ने बताया: जो मैंने देखा, उससे साफ था कि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल थे। जैसे ही हादसा हुआ, मंदिर के सभी द्वार बंद कर दिए गए और तीर्थयात्रियों को वापस लौटने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  दुनिया के किसी नेता ने नहीं रोका भारत को, पाकिस्तान ने गुहार लगाई: पीएम मोदी

मनसा देवी मंदिर की स्थिति

हरिद्वार के शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर हर की पौड़ी से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालु 1.5 किमी की पैदल चढ़ाई या रोपवे से मंदिर तक पहुंचते हैं। सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ती है।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दुनिया के किसी नेता ने नहीं

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »