बहू ने सास की हत्या कर शव को बैग में किया पैक

जालना । एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पहले अपनी सास की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के इरादे से बैग में भर दिया। हालांकि, जब वह ऐसा नहीं कर पाई तो भागने का रास्ता चुना। मकान मालिक ने बैग में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। महाराष्टन्न् के जालना जिले में एक 22 साल की महिला ने झगड़े के बाद घर में कथित तौर पर अपनी सास की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। हालांकि, जब वह ऐसा नहीं कर पाई तो वह मौका-ए-वारदात से फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई। पुलिस ने बुधवार को पड़ोसी परभणी शहर से आरोपी महिला प्रतीक्षा शिंगारे को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपनी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी महिला की छह महीने पहले लातूर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले आकाश शिंगारे से शादी हुई थी। आरोपी महिला अपनी सास सविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सास का सिर दीवार पर पटक दिया और बाद में रसोई के चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बैग में रखा, लेकिन वजन के कारण वह शव को हिला नहीं पाई और बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर से भाग गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पैतृक शहर परभणी के लिए टन्न्ेन में सवार हो गई। बाद में घर के मालिक ने बैग में शव देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वाघ ने बताया कि पुलिस ने इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे परभणी से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रुद्रप्रयाग के रुमसी गांव में बादल फटने से भारी तबाही, केदारनाथ यात्रा भी रोकी गई

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  कोच और खिलाड़ियों की बहस ड्रेसिंग रूम तक ही रहनी चाहिए- गंभीरकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत –

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »