UP BOARD EXAM-1463 परीक्षार्थियों ने छोड़ा हाईस्कूल विज्ञान का पेपर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज के द्वारा आयोजित की जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के तहत गुरूवार को हाईस्कूल का विज्ञान का पेपर हुआ। इसमें प्रथम पाली में जिले के 72 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल के 31320 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1463 छात्र-छात्राओं ने पेपर नहीं दिया। वो किन्हीं कारणों के चलते परीक्षा से गैर हाजिर रहे। जबकि इण्टरमीडिएट में वाणिज्य वर्ग की लेखा शास्त्र की परीक्षा में भी 60 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हो पाये और उनका पेपर छूट गया। जनपद में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सचल दल के ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी की व्यवस्था भी परखी। इसके अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे।

यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जा रही वार्षिक परीक्षा के तहत गुरूवार को हाईस्कूल का विज्ञान का पेपर हुआ। इसमें प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान के पेपर के साथ ही इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए लेखा शास्त्र की परीक्षा कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने सवेरे प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा होने के कारण नकलविहीन परीक्षा कराये जाने के लिए सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने सचल दल के साथ सवेरे प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान जनपद के गांव दूधली स्थित महर्षि दयानंद इंटर काॅलेज परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा केन्द्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा कक्षों में पहुंचकर परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया तो वहीं सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम से भी निगरानी की। डीआईओएस ने बताया कि काॅलेज के अंदर व्यवस्था सटीक मिली और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पायी गयी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि गुरूवार को प्रथम पाली में आयोजित हुई हाईस्कूल के विज्ञान के पेपर के लिए 31320 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। इनमें से 29857 ने अपनी परीक्षा दी। जबकि इस परीक्षा के लिए 1463 परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित नहीं हो पाये। इनमें 956 छात्र और 507 छात्राओं ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। इण्टरमीडिएट के लेखा शास्त्र की परीक्षा के दौरान भी 60 परीक्षार्थी पेपर देने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर नहीं पहुंचे। डीआईओएस ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले में 1904 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1844 ने अपना पेपर दिया। परीक्षा से गैर हाजिर रहने वालों में 46 छात्र और 14 छात्राएं शामिल रहीं। 

इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा पर यूपी हाई अलर्ट - सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी, सीमा 24 घंटे सील

Also Read This

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तारतरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा पर यूपी हाई अलर्ट – सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी, सीमा 24 घंटे सील जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी

Read More »